CG VISION 24
बिलासपुर।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के आह्वान पर जाति जनगणना को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी क्रम में बिलासपुर में जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर और संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से आगामी 2027 की जाति जनगणना में यादव समाज की विभिन्न उपजातियों और समानार्थी नामों को एकीकृत श्रेणी ‘यादव’ के अंतर्गत दर्ज करने की मांग की गई। महासभा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में यादव समुदाय को अलग-अलग क्षेत्रों में यादव, ठेठवार, गोपाल, अहीर, गोल्ला, ग्वाला, रावत, राउत, यदुवंशी सहित विभिन्न नामों से संबोधित किया जाता है।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, अलग-अलग नामों में दर्ज होने के कारण जनगणना के दौरान समाज की वास्तविक संख्या का समग्र आंकड़ा सामने नहीं आ पाता। इसी को देखते हुए संबंधित जनगणना अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी रामशरण यादव, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व नगर निगम पार्षद लक्ष्मी यादव, रतन यादव, प्रभा यादव, निलेश यादव, वीरेंद्र यादव, कुश यादव, सोनू यादव, नरेश यादव, अविनाश यादव, अंश यादव, राहुल यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
CG VISION 24👈
रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment