यादव महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रोफेसर संगीत रागी और धीरेंद्र शास्त्री पर उचित कार्रवाई की मांग !!

CG VISION 24




बिलासपुर। 
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव के नेतृत्व में जिला इकाई बिलासपुर के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रोफेसर संगीत रागी और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम सौंपा गया।
महासभा ने आरोप लगाया कि 3 नवंबर 2026 को नेशनल न्यूज के लाइव डिबेट कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर संगीत रागी ने यादव (अहीर) समाज को लेकर कथित तौर पर जातिसूचक और अमर्यादित टिप्पणी की। वहीं, मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भागवत कथा के दौरान कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई गई। महासभा का कहना है कि इन बयानों से समाज और श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।

ज्ञापन के माध्यम से दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षित प्रोफेसर और धार्मिक मंचों से जुड़े लोगों द्वारा इस तरह की अमर्यादित टिप्पणियां करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कार्रवाई की मांग की।


महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन देशव्यापी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा।

इस अवसर पर शंकर यादव, सुजीत यादव, प्रभा यादव, मनीष यादव, निलेश यादव, रतन यादव, आकाश यादव, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।



CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post