पांच लाख रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप, युवक ने एसपी को सौंपा शिकायत पत्र !!

CG VISION 24



बिलासपुर। 
वैषाली नगर निवासी इरफान कुरैशी ने कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में उन्होंने पांच लाख रुपये की कथित मांग, समझौते के लिए दबाव बनाने, झूठे मामलों में फंसाने और सोशल मीडिया के माध्यम से छवि खराब करने के आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता ने कोरबा में दर्ज एफआईआर के साथ बिलासपुर और कोरबा न्यायालयों में लंबित मामलों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग और बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है।


इरफान कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस का पक्ष और संबंधित अन्य पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।


CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post