इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल, फल और मिष्ठान

CG VISION 24


बिलासपुर। 
प्रियदर्शनी समाज सेवा समिति बिलासपुर द्वारा देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। साथ ही फल और मिष्ठान देकर उनके साथ खुशियां साझा कीं।
इस सेवा कार्य में बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं समिति के संरक्षक विजय दुबे सहित पर्यावरण प्रेमी बाल गोविंद अग्रवाल, शिवा मुदिलयार, रंजीत खनुजा, प्रशांत पांडेय, विजय तिवारी, उत्तम चटर्जी, बब्लू केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, संतोष चौहान, दिलीप साहू, विक्की नानवानी, छोटू बर्डे, हनु शर्मा, संजय दवे, राजेंद्र सोनी, नवीन चंद्र, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, अमित भारतीय, राहुल दुबे, संदीप मिश्रा, हरीश मगर, हेरी डेनियल, ओम प्रकाश शर्मा, संतोष सन्डे, अनिश तिवारी, अदिति वर्मा, ऋषि पटेल, अविनाश सिंह, यश सिंह और पप्पू बिष्ट सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद किया गया।



CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post