CG VISION 24
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा बिलासपुर की आवश्यक संगठनात्मक बैठक कर्मचारी सदन, जरहाभाठा स्थित राजीव गांधी चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महिला प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. शीला शर्मा ने किया। बैठक में 5 सितंबर 2026 शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं कर्मचारी स्नेह सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी।
साथ ही शिक्षक सम्मान समारोह को आगामी वर्षों में भी निरंतर जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान तहसील शाखा सकरी के अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार शुक्ला, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोपरा को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संघ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव और संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप का पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। डॉ. यादव ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करने की बात कही। वहीं सूर्य प्रकाश कश्यप ने संगठन के विस्तार और कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में अमित नामदेव, कमलाकांत शुक्ला, चंद्रकांत कश्यप, शिव शंकर श्रीवास, देवेंद्र ठाकुर, कौशल कौशिक, पी.आर. कौशिक, आर.पी. शर्मा, डॉ. शीला शर्मा, आशा चौधरी, रागिनी वाल्टर, भगवान दीन दुबे, अरविंद कश्यप, प्रवीण सिंह सहित विभिन्न तहसील एवं विकासखंड शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
CG VISION 24👈
रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह

Post a Comment