भूपेश बघेल के जन्मदिन पर बिलासपुर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसजन, रविंद्र सिंह के नेतृत्व में दी शुभकामनाएं

CG VISION 24



बिलासपुर। 
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उनके निवास पहुंचे। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने केक कटवाकर भूपेश बघेल का मुंह मीठा कराया और बुके भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में रविंद्र सिंह, केशव गोरख, संगीत मोईत्रा, राघवेंद्र सिंह, बबलू केसरवानी, राकेश केसरी, प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, संजय दवे, संदीप मिश्रा, जितेंद्र सिंह, संजू सिंह ठाकुर, राज चौहान, हनु शर्मा, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, मृत्युंजय तिवारी, सन्नी चौहान, यश सिंह, अजय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेसजनों ने भूपेश बघेल के नेतृत्व और संगठन में उनके योगदान की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post