स्वतंत्रता दिवस पर वार्ड 11 के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम, संजीव पाल ने की सहभागिता !!

CG VISION 24


बिलासपुर, 15 अगस्त 2026

देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 11, संत कबीर नगर और सिरगिट्टी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर (ग्रामीण) के सचिव संजीव पाल अपने साथियों के साथ शामिल हुए।



संजीव पाल ने वार्ड क्रमांक 11 के संत कबीर नगर, मस्जिद परिसर, रेलवे कॉलोनी, बड़ा गिरजा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का भी एहसास कराती है।

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों में आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।


संजीव पाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की तरक्की में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रखते हुए देशहित, समाजहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव ही मजबूत राष्ट्र की नींव है।


ध्वजारोहण कार्यक्रमों में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post