CG VISION 24
बिलासपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद तथा जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने ध्वज वंदन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस को मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया। वहीं छोटे बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड एवं नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
अपने उद्बोधन में रविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा।
उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा युवाओं को सही दिशा देने पर भी जोर दिया। रविंद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश को सुव्यवस्थित विकास की ओर आगे ले जाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है।
कार्यक्रम में प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, अनिल पांडेय, राजू साहू, हेरि डेनियल, बब्लू केसरवानी, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, राहुल दुबे, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, राजेश वर्मा, हनु शर्मा, अजय गोस्वामी, सन्नी चौहान, राजेंद्र विष्ट, सीमा सिंह, स्मिता मोईत्रा, कोमल बर्थडे, सविता माहेश्वरी, विमला टोप्पो, कल्पना शेन्डे, ममता पांडेय, मसीह प्रकाश, संतोष घृत लहरे, गन्नू सोना, दुर्गेश यादव, सुरेश यादव, यश सिंह, दिल हरण श्रीवास, लालू घृतलहरे, प्रमोद श्रीवास, नंदू यादव, गोलू श्रीवास, सुनील यादव, दिता श्रीवास, रिंकू रजक, महेतरू श्रीवास, रमेश साहू, शंकर अहिरवार, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा गायत्री मंदिर परिवार से रूमी दुबे, एलिजाबेथ पील्ले, मालती मिश्रा, चंद्रशिला तिवारी और सिद्धि विश्वकर्मा सहित वार्ड एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
CG VISION 24👈
रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह

Post a Comment