एसईसीएल मुख्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 का शुभारंभ, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ !!

CG VISION 24


बिलासपुर। 

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय में 18 सितंबर को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रम संघ प्रतिनिधियों ने स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी-योजना/परियोजना) (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपने आसपास और कार्यस्थल को स्वच्छ रखने, स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा प्रत्येक सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ ली। इसके तहत वर्ष में कुल 100 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में योगदान देने का संकल्प भी लिया गया।



भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों और जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ कार्यस्थल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा।

एसईसीएल परिवार ने स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और इसे दैनिक जीवन एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रतिबद्धता जताई। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना है।


CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post