बेलतरा में माँ महामाया की ध्वजा यात्रा का दिखा भव्य स्वरूप, गाँव-गाँव उमड़ा आस्था का सैलाब !!

CG VISION 24

बिलासपुर। माँ महामाया की भक्ति और जयकारों से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में निकाली जा रही शारदीय नवरात्रि की ध्वजा यात्रा के दूसरे दिन विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। पारंपरिक जसगीतों और माता के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

ध्वजा यात्रा ने टेकर से आगे बढ़ते हुए गिधौरी, नेवसा, जाली, बेलतरा, सलखा, धौरामुड़ा, बिटकुली, करमा, बसहा, नगपुरा, गोपालपुर, पाण्डेयपुर और भिल्मी होते हुए भाड़ी में रात्रि विश्राम किया। बेलतरा में कुर्मी समाज ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। वहीं, सलखा, धौरामुड़ा, बिटकुली, करमा और बसहा सहित आदिवासी बाहुल्य गांवों में ग्रामीणों का खासा उत्साह देखने को मिला।

भाड़ी में माता के जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें श्री हिलेन्द्र सिंह ठाकुर की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे।


तीसरे दिन इन गांवों से गुजरेगी यात्रा

ध्वजा यात्रा तीसरे दिन भाड़ी से रवाना होकर खैरा (ड), डंगनिया, सेलर, मोहरा, उरतुम, परसाही और उरैहापारा होते हुए नागोई स्थित माँ वैष्णोदेवी मंदिर पहुँचेगी, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

यह ध्वजा यात्रा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग 48 ग्राम पंचायतों से होकर माँ महामाया मंदिर, रतनपुर तक पहुँचेगी। यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था, सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा रहा है।






CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post