युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक का बिलासपुर आगमन, सियाराम कौशिक से की सौजन्य मुलाकात !!

CG VISION 24


बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार चेलक के बिलासपुर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बिलासपुर प्रवास के दौरान सत्येंद्र कुमार चेलक ने बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान चेलक ने पूर्व विधायक सियाराम कौशिक को पुष्पगुच्छ भेंट किया। 

दोनों के बीच कांग्रेस संगठन, युवा कांग्रेस की गतिविधियों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सियाराम कौशिक ने सत्येंद्र चेलक को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान कांग्रेस ग्रामीण के नेता संजीव पाल और वेद रात्रे भी मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही कांग्रेस ग्रामीण के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सत्येंद्र कुमार चेलक से मुलाकात कर उनका स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस की भूमिका, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





CG VISION 24👈

रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment

Previous Post Next Post