CG VISION 24
सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने और क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सीजी क्राइम न्यूज़ के तत्वावधान में 'चकरभाठा-बिल्हा गौरव सम्मान समारोह 2026' एवं विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 26 जुलाई (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक श्री संत कंवरराम धर्मशाला (अम्बे मंदिर के पास), चकरभाठा-बोदरी में आयोजित होगा।
आयोजन के दौरान चकरभाठा, बिल्हा, बोदरी एवं आसपास के क्षेत्रों में समाजसेवा, पत्रकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति, खेल, प्रशासन, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवियों, पत्रकारों एवं प्रतिभावान युवाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को सेवा व समर्पण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के साथ-साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श तथा जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
आयोजन समिति एवं सीजी क्राइम न्यूज़ ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षकों, युवाओं एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
CG VISION 24👈
रिपोर्ट :- प्रांजल सिंह


Post a Comment