गाली-गलौज से शुरू हुआ खूनी विवाद !

बिलासपुर (CGVISION24)

सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेरी में एक युवक द्वारा राह चलते व्यक्ति पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सत्य प्रकाश सुनहरे रास्ते में खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रमेश गेंदले के साथ उसका विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घरेलू उपयोग के चाकू से रमेश गेंदले पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी स्वयं भी गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

थाना लाए जाने के बाद आरोपी का व्यवहार असामान्य पाया गया। पूछताछ के दौरान भी वह सामान्य रूप से जवाब नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस जांच में आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने नहीं आया है।

सकरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 588/2026 के तहत धारा 108 एवं 296 बीएनएस में मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post