"पेपर लीक से छात्रों का भरोसा प्रभावित, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत: कमरान मेमन" !

'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश सचिव कमरान मेमन ने शिक्षा एवं भर्ती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और परीक्षा प्रणाली की खामियों से बड़ी संख्या में छात्र-युवा प्रभावित हो रहे हैं।

कमरान मेमन ने कहा कि युवा वर्ग निष्पक्ष परीक्षाएं और समय पर रोजगार के अवसर चाहता है, लेकिन बार-बार सामने आने वाली अनियमितताओं के कारण छात्रों का विश्वास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों का असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार करने तथा पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि छात्रों और युवाओं का विश्वास बहाल करना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान कमरान मेमन ने युवाओं से 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट - प्रांजल सिंह 

Post a Comment

Previous Post Next Post